
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल(अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडीकेट) का पर्दाफश करते हुए राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मुताबिक यह नेटवर्क पाकिस्तान के तनवीर शाह द्वारा संचालित किया जा रहा था और कनाडा में जोवन कलेर इसका संचालन कर रहा था। इस केस में बड़े स्तर पर पुलिस छापामारी कर रही है और अब तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 9 प्रमुख गुर्गों और हवाला ऑपरेटरों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि पंजाब पुलिस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को ध्वस्त करने और पंजाब को नार्को आतंक से बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।
Advertisement Space