
अमृतसर:अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मड्यूल का भंडाफोड़ कर एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से आईईडी, विदेशी और भारी गोला-बारूद बरामद किया है।
Advertisement Space
उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर जानकारी देते बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक रिमोट-कंट्रोल्ड आईईडी , एक विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद सहित 1 को गिरफ्तार किया है। जांच से पता चलता है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में था। आतंकी सामग्री सीमा पार से भेजी गई थी।
Advertisement Space