फ्लाइट में धुंआ महसूस होने पर लखनऊ में Air India Express फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग


Aryan Academy AD

लखनऊ:36 हजार फीट पर कैबिन में धुंआ महसूस होने पर लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी।

यूपी के अंबेडकरनगर के पास 36 हजार फीट पर पायलट के केबिन में धुआं महसूस किया। पायलट ने तुरंत  लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। मेडे कॉल के बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध करा दिए गए। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति लेकर विमान को शाम 5:17 बजे सुरक्षित लैंड कराया। तब से फ्लाइट लखनऊ के टर्मिनल-3 पर खड़ी है। फ्लाइट में 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment