बदला लेने के लिए पिता बना हैवान, अपने 6 साल के बेटे को पिलाया जहर


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर में एक पिता ने बदला लेने के लिए अपने 6 साल के बेटे की हत्या कर दी। पतारा पुलिस ने बच्चे की मां ममता देवी के बयानों पर आरोपी पिता गजेन्द्र मुखियाको गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रिश्तेदारी में दामाद को फंसाने के लिए आरोपी ने अपने बेटे रूपेश को कीटनाशक पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement Space

ममता देवी ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे रात का खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके बेटे ने रूपेश हाथ में बिस्कुट पकड़े हुए थे। उसी बिस्कुट खाते ही उल्टी कर दी। उसने देखा कि बिस्कुटों पर कुछ तरल पदार्थ लगा हुआ था। वह तुरंत बच्चे को लेकर  सिविल अस्पताल पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं आरोपी पिता ने माना कि उसने अपने बेटे को कीटानाशक पिलाया है। उसने यह साजिश दूर के रिश्तेदारी में लगते दामाद को फंसाने के लिए रची थी क्योंकि उसने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था।

Advertisement Space

Leave a Comment