बस-कार टक्कर में कार चालक की मौत,बच्चे सहित 3 घायल


Aryan Academy AD

पटियाला:पटियाला में बस-कार की आमने-सामने टक्कर में कार चालक की मौत,जबकि उसकी गर्भवती महिला, बच्चा और बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार समाना से  पटियाला की तरफ आ रही पीआरटीसी बस की टक्कर  हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से समाना पुलिस कॉलोनी लौट रही कार से हो गई । हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Space

हादसे में घायल कार सवार गर्भवती महिला,बच्चे और बस कंडक्टर को  तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस समाना मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार परिवार हरियाणा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है हादसा कोहरे के चलते हुआ है। 

Advertisement Space

Leave a Comment