भारत-मॉरीशस पार्टनर नहीं बल्कि परिवार, हमारे सपने और नियति एकः PM मोदी


Aryan Academy AD

 वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मॉरीशस, भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने काशी की संस्कृति और परंपराओं को मॉरीशस से गहराई से जुड़ा बतायाय़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। ये दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं।

Advertisement Space

दोनों नेताओं ने वार्ता में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग की पूरी समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा मॉरीशस की संप्रभुता और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई में उसके साथ खड़ा रहा है। इसके साथ ही एक विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया, जिसके तहत बुनियादी ढांचा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दी जाएगी। भारत मॉरीशस में आयुष उत्कृष्टता केंद्र, 500 बेड का एसएसआरएन अस्पताल, और पशु चिकित्सा विद्यालय बनाएगा। इसके अलावा, चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र, हवाई अड्डे के एटीसी टॉवर और नई सड़कों की परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment