
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को अनियंत्रित कार गहरे कुएं में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 मासूमों सहित 9 की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा शिवाजी नगर इलाके में हुआ। दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव का दरगुड़े परिवार एक बैंकेट हॉल में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब परिवार अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर कुएं में जा गिरी ।
Advertisement Space
स्थानीय पुलिस ने बताया कि दो क्रेन और गोताखोरों की मदद से आधी रात के करीब कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Advertisement Space