रूपनगर में ड्रग ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5.084 kg हेरोइन, 1.681 kg ICE बरामद


Aryan Academy AD

रूपनगरः एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स रूपनगर रेंज ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ड्रग ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने ड्रग तस्कर से 5.084 kg हेरोइन, 1.681 kg ICE, ₹6,50,000 ड्रग मनी और एक कार बरामद की और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया जो सप्लाई चेन मैनेज करता है।

डीजीपी गौरव यादव ने x पर जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में उसके मुख्य हैंडलर से लिंक का पता चला है, जो पूरे ट्राईसिटी में ड्रग कंसाइनमेंट की डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन को कोऑर्डिनेट करता है।

Advertisement Space

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। आगे की जांच चल रही है ताकि आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके और पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment