घना कोहरा बना काल,रोडवेज बस-कार में भीषण टक्कर ;4 की मौत


Aryan Academy AD

होशियारपुर : होशियारपुर-दसूहा रोड पर आज सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।

 

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि मृतक सभी लोग कार में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि  मृतक हिमाचल के रहने वाले थे। वह अमृतसर एयरपोर्ट युवक को छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment