
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
नगर निगम चुनाव को संपन्न हुए करीब 6 महीने होने को हैं। इन 6 महीनों के समय के दौरान वार्ड 80 से कौंसलर अश्वनी अग्रवाल ने एक भी दिन वार्डवासियों को निराश नहीं किया। वार्ड से संबंधित किसी भी एरिया में जब भी कोई शिकायत मिलती है समाधान के लिए कौंसलर अश्वनी अग्रवाल तुरंत पहुंच जाता है।
वार्ड के अंतर्गत हरेक गली और पार्क में निगम कर्मचारी तो सफाई करते ही हैं साथ में कौंसलर की तरफ से निजी तौर पर रखे सफाई कर्मचारी भी सुबह से शाम तक सफाई में जुटे रहते हैं।
अभी बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, जिसको देखते हुए कौंसलर अश्वनी अग्रवाल द्वारा रोड गलियों की सफाई करवाई जा रही है ताकि किसी भी वार्डवासी को बरसात में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। यही नहीं जिस गली मोहल्ले में सीवरेज जाम हो रहा है, वहां पर सुपर सक्शन मशीनों से भी सफाई करवाई जा रही है।
बात करने पर वार्डवासियों ने बताया कि कौंसलर साहिब ने वार्ड में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। भले ही इस बीच कौंसलर लुधियाना वैस्ट सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पार्टी के हक में प्रचार के लिए जाते रहते हैं मगर वहां भी वह वार्ड की समस्या संबंधी फोन पर बातचीत सुनते हैं और वहां से फोन पर ही समाधान करवाते हैं।
