
अमृतसरः पंजाब में अपराधिक घटनाए दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अमृतसर के गांव बलकलां में सामने आया है। यहां दो भाईयों पर फायरिंग में एक की मौत हो गई ,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisement Space
घायल युवक ने बताया कि उनकी किसी बात को लेकर अपने दोस्तों से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान सिमरनजीत सिंह के सीने में गोली लगने से मौत हो गई,जबकि दूसरी गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space