कटक के अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, CM का मृतकों के परजिनों को 25 लाख देने का ऐलान


Aryan Academy AD

ओडिशा:ओडिश के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। आग करीब देर रात 3 बजे अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के आईसीयू में लगी। वहीं मरीजों को बचाते हुए अस्पताल के 10 कर्मचारी झुलस गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन तरण मांझी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को 25 लाख की राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment