कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड ,अत्यधिक भीड़ के चलते टूटी रेलिंग ;10की मौत


Aryan Academy AD

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 8 महिलाएं और 2 बच्चे हैं।

Advertisement Space

प्रत्यदर्शियों के अनुसार एकादशी के कारण अत्यधिक भीड़ के चलते मंदिर परिसर की रेलिंग टूट गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। नायडू ने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

Advertisement Space

Leave a Comment