
जयपुरः जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी,जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के अंग कटकर अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। सड़क भी खून से लाल हो गई थी। बताया जा रहा है डंपर चालक नशे में था।
वहीं हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित डंपर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, फिर पलटकर तीन अन्य गाड़ियों और 15-20 बाइक सवारों पर जा गिरा।
हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15-20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लिया और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को ग्रीन कॉरिडोर बनवाकर घायलों को SMS अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है सुबह करीब 8 बजे लोहा मंडी रोड पर लोहे से लदा डंपर तेज रफ्तार में आ रहा था। ब्रेक फेल होने से डंपर स्विफ्ट कार को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसके बाद डंपर तीन अन्य वाहनों दो कारें और एक ऑटो पर जा गिरा।