
पाकिस्तान: पाकिस्तान में 2 जगह हुए आंतकी हमले में सुरक्षाकर्मियों सहित 11 की मौत हो गई। पहला हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भाकर जिले में स्थित दज्जाल अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर हुआ, जिसमें 4 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदाकी आतंकी संगठन अंसार-उल-इस्लाम ने ली है।
Advertisement Space
हमलावर की पहचान अबू दरदा के रूप में हुई है। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार है जब अंसार-उल-इस्लाम ने इस तरह के हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट इलाके में आतंककियों ने एक पुलिस वाहन पर हमला किया। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए।
Advertisement Space