TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत


Aryan Academy AD

पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर भी शामिल हैं।

Advertisement Space

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की और कहा कि उसके लड़ाकों ने अर्धसैनिक बलों के काफिले को निशाना बनाया। यह हमला अफगान सीमा के पास स्थित कुर्रम जिले में हुआ, जो पिछले कई वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि पाकिस्तान की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर आतंकवाद की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment