सैन्य ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 12 वीं के छात्रों की मौत


Aryan Academy AD

फरीदकोट:फरीदकोट–सादिक रोड सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई है। छात्रों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के छात्र बाइक सवार फरीदकोट से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सादिक रोड पर छावनी गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा एक सैन्य ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में हरसांझ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और धीरज घायल हो गया।

Advertisement Space

गंभीर हालत में धीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment