
हिमाचल प्रदेशः हिमाचल के बिलासपुर जिले में बस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। वही बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 7 अक्टूबर शाम को हुआ, जब यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई।
वहीं बारिश और भूस्खलन के कारण देर रात बचाव कार्य रोक दिया गया था। बुधवार सुबह से एक बार फिर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, इस दौरान लापता बच्चे की बॉडी मिली।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान शरीफ खान, रजनीश कुमार, चुन्नी लाल, सोनू, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, नक्ष, प्रवीण कुमार, अंजना देवी, आरव, कांता देवी, विमला, कमलेश और संजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जन-हानि से गहरा दुख हुआ है।