पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में SHO को लगी गोली


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना के खन्ना में पुलिस ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  खन्ना के एसपी पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस को ‘इरादा-ए-कत्ल’ के मामले में वांटेड अपराधी हरसिमरन सिंह मंड की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी।

पुलिस नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी सवार हरसिमरन और उसके साथी एवनजोत सिंह भंडाल भागने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी हरसिमरन सिंह मंड घायल हो गया। उसके साथी एवनजोत को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एसएचओ आकाश दत्त को गोली लग गई। पर बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण वह बाल-बाल बच गए।

Advertisement Space

Leave a Comment