चामुंडा देवी जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक बस से टकराया, 2 की मौत


Aryan Academy AD

बठिंडा: बठिंडा से चामुंडा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रक-बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत टांडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु से भरी ट्रक चामुंडा देवी में सेवा के लिए जा रहा था। उनके साथ ट्रक में राशन का सामान और एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर थे। इसी दौरान धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही बस से ट्रक की टक्कर हो गई।

Advertisement Space

टक्कर के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार में भगाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण अनियंत्रित होकर नजदीकी खाई में गिर गया।इस दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Advertisement Space

Leave a Comment