ट्रेक्टर-ट्राली से टकराया ट्रक 2 की मौत,कोहरे के कारण हुआ हादसा


Aryan Academy AD

जालंधर : जालंधर के भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह घने के कारण ट्रक सामने से आ रही संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे सर्विस लेन पर पलट गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Space

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment