Delhi Blast Case: आंतकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद 2 टेरर ऑपरेटिव गिरफ्तार


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः नई दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नबंवर को बम धमाके की साजिश के आरोप में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी  ने 2 टेरर ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में  कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के ओवरग्राउंड वर्कर जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इन्होंने ही मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे।

Advertisement Space

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह एक संगठित आतंकी नेटवर्क की सुनियोजित साजिश थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के सहयोग से एनआईए पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। एजेंसी का दावा है कि आरोपी देश के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार और गोला-बारूद जुटा रहे थे।

 

Advertisement Space

Leave a Comment