
चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई के 2 आतंकियों को मुबंई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आंतकियों की पहचान मनीष बेदी और साजन मसीह के रूप में हुई है, जो अमृतसर और पठानकोट के रहने वाले हैं।
Advertisement Space
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पहले वह दुबई में एक्टिव थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए। इसके बाद ये कई देशों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों को मुंबई से दबोच लिया गया।
Advertisement Space