
नई दिल्लीः इंडिगो एयरलाइंस की 200 उड़ानें रद्द होने से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें शामिल है।
विशाखापत्तनम, गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल और भुवनेश्वर से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की उड़ानें आज रद्द कर दी गईं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी दिक्कतों का दौर जारी रहा, जहां 42 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं।
Advertisement Space
वहीं एयरलाइंस ने इसके पीछे की वजह को ऑपरेशनल और एयर ट्रैफिक कंजेशन को बताया है। दूसरी तरफ सूत्रों ने एयरलाइंस के पास क्रू सदस्यों का अभाव होना इसका प्रमुख कारण बताया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इंडिगो ने इससे इंकार किया है।
Advertisement Space