
गुरदासपुर: गुरदासपुर में कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा एक सुनार के घर को निशाना बनाकर 3 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है।
पीड़ितों ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अचानक कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार को डरा-धमकाकर सभी सदस्यों को एक जगह बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि लुटेरे निहंग बाणे में थे।
Advertisement Space
उन्होंने नकदी और कीमती सामान के लिए घर की तलाशी ली और लगभग 3 करोड़ रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर लुटेरों की तलाश की शुरू कर दी है।
Advertisement Space