अमृतसर में दर्दनाक हादसा, BRTS मार्ग से निकलने की कोशिश में गई 3 की जान


Aryan Academy AD

 अमृतसर: अमृतसर के अल्फा वन मॉल के सामने हादसे में मुक्तसर के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस को बस चालक ने अल्फा वन मॉल (अब नेक्सस मॉल) के सामने बने बीआरटीएस मार्ग से निकालने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर बीआरटीएस स्टेशन की ऊंचाई (एलिवेशन) सामान्य सड़क की तुलना में काफी कम है। जब बस स्टेशन के नीचे से गुजरी, तो छत पर बैठे श्रद्धालु लेंटर से टकरा गए और नीचे सड़क पर गिर पड़े।

Advertisement Space

घटना इतनी अचानक हुई कि बस चालक को हादसे का तुरंत पता नहीं चला और वह गाड़ी आगे बढ़ाता रहा। पीछे से आ रहे राहगीरों और अन्य वाहनों के चालकों ने जब घायल श्रद्धालुओं को सड़क पर गिरा देखा, तो उन्होंने बस को रुकवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बारे में पता चलते ही बस ड्राईवर मौके से फरार हो गया। थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment