कार का टायर फटने से भयानक हादसा, 3 दोस्तों की मौत


Aryan Academy AD

बरनालाः बरनाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा बरनाला के धनौला रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रही कार से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी सवार थे।

ऑल्टो कार में पांच युवक सवार थे, जो धनौला के प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद बरनाला लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया।

ऑल्टो सवार सभी पांच युवकों को बरनाला के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि ऑल्टो कार का टायर फट गया, जिससे यह हादसा हुआ।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment