
अमृतसर :अमृतसर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में मां-बेटे सहित 3 की की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि हादसे का कारण 18 टायरों वाला एक ट्राला था जिसे पर लोहे के गर्डर लदे हुए थे। यह ट्राला महला से अजनाला जा रहा था। बाइक सवार इस ट्राले के पीछे चल रहे थे।
Advertisement Space
फ्लाईओवर पर चढ़ते समय चालक द्वारा नियंत्रण खोने से ट्राला पीछे की ओर चलने लगा। इसी दौरान बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतको की पहचान सन्नी (27) निवासी नेहरू कलोनी, रमन (22) उसकी मां गीता (43) निवासी पाल एवीन्यू अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement Space