लुधियाना में भयानक हादसा, 3 की मौत


Aryan Academy AD

लुधियाना:लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर गांव शेखूपुरा के पास बुधवार को दो कारों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

टक्कर के कारण दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है रिट्ज गाड़ी टायर फटने से डिवाइडर पार कर स्विफ्ट से टकरा गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment