
लुधियाना: लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते 3 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो को एक कारोबारी से शिकायत मिली थी कि एक जरूरी दस्तावेज जारी करने के बदले लुधियान के गिल रोड पर स्थित डीआईसी ऑफिस के 3 कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहे है। शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायत के आधार पर दबिश देकर 3 कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement Space
Advertisement Space