
दुबई: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरानी ड्रोन हमलों में 4 लोग घायल हो गए। हमले में घाना के दो, बांग्लादेश व भारत के एक-एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं।
Advertisement Space
फिलहाल हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। बता दें दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। ईरान द्वारा कई बार इसे निशाना बनाए जाने के बावजूद अधिकारी उड़ानों का संचालन जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि पश्चिम एशिया में अब बैंक और वित्तीय संस्थान उसके निशाने पर हैं।
Advertisement Space