
हरियाणाः हरियाणा के झज्जर जिले में बस-ट्रक की टक्कर में 40 के करीब लोगों के घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर बस से आ टकराया था।
Advertisement Space
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह पलट गई, जिस कारण यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। आगे बैठे कुछ यात्री हादसे के दौरान शीशे तोड़ते हुए खेतों में जा गिरे। बस में किसी निजी कंपनी के कर्मचारी सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 5 लोगों को रोहतक रैफर किया गया है।
Advertisement Space