
असम: असम के सोनितपुर जिले में रविवार देर रात ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में मरीज, उसके परिजन और एंबुलेंस स्टाफ शामिल हो सकते हैं। वहीं, दो गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Advertisement Space
Advertisement Space