
जालंधर: जालंधर के किशनपुरा इलाके में 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। अजीत नगर की गली नंबर 10 निवासी राजीव कुमार राणा ने बताया कि उनका बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। रोजाना की तरह वह सुबह स्कूल के लिए निकला था।
Advertisement Space
रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को बेहोशी की दवाई सूघांकर उसे ट्रक में डाल लिया।जब थोड़ी देर होश में आने के बाद बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। । इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार के ड्राइवर, जो एक डॉक्टर थे, ने बच्चे को देखा और उसे ई-रिक्शा में बिठाकर सुरक्षित घर भिजवाया। परिवार द्वारा थाना रामामंडी पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई है।
Advertisement Space