
जयपुर: राजस्थान के जैसलमेर के बस कांड के बाद अब जयपुर में मजदूरों को लेकर जा रही बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए ।
जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने के जा रही थी। इसी दौरान बस 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई। इससे बस में करंट आ गया और स्पार्किंग से आग लग गई।
Advertisement Space
सूचना पर मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 5 मजदूरों को हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है ।
Advertisement Space