
लुधियानाः लुधियाना से नोएडा जा रही बस को यमुना एक्सप्रैस-वे पर अचानक आग लग गई। जैसे ही इसका पता बस में बैठी सवारियों को चला तो उनमें चीख-पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अगर बस में बैठी सवारियां सतर्क न होती तो कुछ भी हो सकता था।
Advertisement Space
सभी सवारियां आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर आ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें लोगों ने आग लगने की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं आग लगने के कारण बस की छत पर पड़ा सामान राख हो गया।
Advertisement Space