
अमृतसर : अमृतसर में 7 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान एकमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बच्चे का शव घर के पास झोपड़ी में मिला। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा में पढ़ते एकमप्रीत अपने घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद उसका शव पास के एक झोपड़ी के पास मिला। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। बच्चे के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच ने भी घटनास्थल का दौरा करने के बाद हत्या की आशंका जताई है।
Advertisement Space