
पटियालाः पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में आवारा कुत्ते द्वारा नवजात का सिर लेकर घूमने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में स्टाफ में दहशत का माहौल है। राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट विशाल चोपड़ा के मुताबिक हाल ही में अस्पताल में जन्में सभी शिशु वार्ड में मौजूद हैं।
अस्पताल से कोई भी नवजात शिशु गायब नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अस्पताल में 3 बच्चों की मौत की सूचना मिली है। सभी आवश्यक दस्तावेज़ी औपचारिकताएं, जिनमें उचित हस्ताक्षर भी शामिल हैं, पूरी करने के बाद सभी शव उनके परजिनों को सौंप दिए गए हैं।
Advertisement Space
एस.पी. सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा है कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई है । अस्पताल में लगे सभी सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक किए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement Space