
फिरोजपुर: फिरोजपुर में घरेलू विवाद के चलते एक किसान ने पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर की बताई जा रही है।
गोली लगने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत या गई। पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space
Advertisement Space