तेज रफ्तार BMW कार ट्रांसफार्मर से टकराई, ब्लास्ट के चलते कार में लगी आग


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार पाहवा धर्मशाला के पास ट्रांसफार्मर जा टकराई। इसके चलते ट्रांसफार्मर कार पर जा गिरा। इसके चलते अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और कार को आग लग गई। बताया जा रहा है कार सवार दोनों युवक नशे में धुत्त बताए जा रहे थे। पर फिर भी सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवक कार के पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे।  

Advertisement Space

चश्मदीद नरेश बंसल ने बताया कार सवार दोनों युवक सुबह करीब 4 बजे कुंदनपुरी अपने घर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी और पाहवा धर्मशाला के पास कार से  अनियंत्रित होकर सीधा ट्रांसफार्मर से जा टकराई। इस हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।  

Advertisement Space

Leave a Comment