आंध्र प्रदेश में चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियां की जान


Aryan Academy AD

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश के कोव्वूर फ्लाईओवर पर चलती बस में अचानक आग लग गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बस में मौजूद सभी सवारियां और बस कर्मचारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि सवारियों को लेकर बस खम्म से विशाखापट्टनम जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर अचानक बस में आग लग गई।

Advertisement Space

जैसे ही ड्राइवर को पता चला कि बस में आग लग गई है, तो उसने तुरंत उसे रोक दिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस कारण आग एकदम से भड़क उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Advertisement Space

Leave a Comment