
मोगाः पंजाब में अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन यहां गोलाबारी की खबरे सुनने को मिल रही है। शुक्रवार को कपूरथला में महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
अब ताजा गोलाबारी मामला मोगा में सामने आया है। यहां शनिवार सुबह-सुबह एक व्यक्ति की गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान उमरसीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर 20 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार उमरसीर नेस्ले इंडिया लिमिटेड में काम करता था। वह सुबह अपनी कार में ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।