
मेरठःमेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित मकान में आग लगने से 5 मासूमों सहित 6 की मौत, जबकि बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम किया जा रहा था।
घर में शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (4), अकदस (4), नाबिया (4 माह) और इनायत (4 माह) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुजुर्ग महिला अमीर बानो (55) का उपचार जारी है।
Advertisement Space
Advertisement Space