तेज रफ्तार कार बनी युवक के लिए काल, दूध लेने गया था बाजार


Aryan Academy AD

मोगाः मोगा के धल्लेके गांव में तेज रफ्तार बेकाबू कार के घर में बनी एक दुकान में जा घुसने से 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सुखवीर सिंह के रूप में हुई है। वह सैलून में काम करता था। उसका 3 साल का एक बेटा भी है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे सुखवीर दुकान से दूध लेने के लिए गया था।

Advertisement Space

इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी उसे टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि कार सवार सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment