लुधियाना में हौजरी गार्मेंट्स की दुकान में भीषण आग लगी


Aryan Academy AD

लुधियाना की पुरानी माधोपुरी गली नंबर 3 में गत रात्रि एक हौजरी गारमेंट्स की दुकान पर भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में धुआं फैल गया और काफी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। जल्द ही आग इतनी बढ़ गई कि आसपास की इमारतों से लोगों को दुकानों और घरों से बाहर निकालना पड़ा।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई अन्य हौजरी यूनिट भी हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई। फायरब्रिगेड की करीब 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से कितना नुक्सान हुआ है अभी इसका अंदाजा नहीं लगा जा सका है।

Advertisement Space

Leave a Comment