हादसे का शिकार हुए AAP विधायक,नशेड़ी कार सवार ने मारी गाड़ी को टक्कर 


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ जाते वक्त आम आदमी पार्टी के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी की कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ, पर विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार फाजिल्का के बलुआना जिले से आप विधायक किसी काम से चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में मोहाली में एक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि जिस कार ने विधायक अमनदीप सिंह की कार को टक्कर मारी है, वह नशे में था।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment