
तरनतारन: तरनतारन में शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान सरपंच का चचेरा भाई घायल हो गया। सरपंच की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
घटना आज तरनतारन के सिद्धू फार्म में हुई। यहां शादी समारोह चल रहा था। इसमें गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान समारोह में अचानक हमलावरों ने सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Advertisement Space
Advertisement Space