
पंजाबः पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य होने के कारण अमृतसर के अजनाला में स्कूल वैन और ऑल्टो कार में टक्कर हो गई।
कार चालक बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान स्कूल वैन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए।
Advertisement Space
टक्कर के बाद स्कूल वैन चालक कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
Advertisement Space