गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर


Aryan Academy AD

गुरदासपुरः गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

Advertisement Space

बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’  नामक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement Space

Leave a Comment