
मुंबई: बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर से धमकी दी है। गैंगस्टर ने दोनों कलाकारों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
Advertisement Space
रणवीर सिंह का नाम लेते हुए गैंगस्टर ने कहा कि उसने ही रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत की सलाह दी थी। उसने धमकी देते कहा कि अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।
Advertisement Space